Spread the love
TOC NEWS @ www.tocnews.org
ब्यूरो चीफ मुलताई, जिला बैतूल
मुलताई। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भाजपा के महिला मोर्चा द्वारा नगरीय एवं शहरी क्षेत्र में मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा शिवहरे के नेतृत्व में मुलताई विधानसभा क्षेत्र के गांवों में उक्त अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क वितरण किए गए। जिले भर में अलग-अलग समय पर महिला मोर्चा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों ,सब्जी बाजार एवं नगर के कई स्थानों पर मास्क दिए गए।
वहीं सभी से आग्रह किया कि उचित शारारिक दूरी नियम का पालन करें। जिससे वह स्वंय भी सुरक्षित रहेंगे और उनका परिवार भी सुरक्षित रह पाएगा।